scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशकेरल : अस्पताल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

केरल : अस्पताल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

Text Size:

कोझिकोड (केरल), 20 मार्च (भाषा) केरल के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला ने अस्पताल के एक कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुई इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान 55 वर्षीय शशींद्रन के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि महिला को ऑपरेशन के बाद दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया था, जहां तैनात कर्मचारी ने कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया।

इस बीच, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए और चिकित्सा शिक्षा निदेशक से रिपोर्ट मांगी है।

भाषा शफीक शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments