अहमदाबाद, 13 मार्च (भाषा) ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सोमवार को यहां ड्रॉ पर छूटा जिससे भारत ने चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।
मैच के आखिरी दिन पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिली और पहली पारी में 91 रन से पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 175 रन बनाये।
दोनों कप्तान जब मैच को समाप्त करने पर सहमत हुए तब लाबुशेन 63 और स्मिथ 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
भारत ने श्रृंखला के शुरुआती दोनों मैचों को जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट को जीतकर वापसी की थी।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
