scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में हानि

कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में हानि

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत 30 रुपये की गिरावट के साथ 2,602 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मार्च माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 30 रुपये यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,602 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 24,380 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments