scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमविदेशअमेरिका में भारतीय इंजीनियर को धोखाधड़ी का दोषी करार दिया गया

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर को धोखाधड़ी का दोषी करार दिया गया

Text Size:

न्यूयार्क, दो मार्च (भाषा) अमेरिका में क्रिप्टो मुद्रा से संबंधित कंपनी में काम करने वाले भारतीय मूल के 27 वर्षीय इंजीनियर को धोखाधड़ी का दोषी करार दिया गया है।

दोषी निषाद सिंह ‘एफटीएक्स ट्रेडिंग लिमिटेड’ में इंजीनियर के तौर पर काम करता था।

सिंह पर एफटीएक्स में एक बहु-वर्षीय योजना में इक्विटी निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। सिंह, सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड और गैरी वांग ने मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की थी।

पिछले साल दिसंबर में, संघीय अधिकारियों ने बैंकमैन-फ्राइड पर ‘एफटीएक्स’ में इक्विटी निवेशकों को धोखा देने के लिए एक योजना बनाने का आरोप लगाया था।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments