scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि66 आप मंत्री लीड इस्तीफे

सिसोदिया, जैन का कैबिनेट से इस्तीफा, गहलोत, आनंद को सौंपी जा सकती है विभागों की जिम्मेदारी

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगियों और मंत्रियों मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन ने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

दि62 न्यायालय तीसरी लीड सिसोदिया

दिल्ली आबकारी नीति मामला: न्यायालय का मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इंकार

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की एक याचिका पर विचार करने से मंगलवार को इंकार कर दिया, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति मामले में जमानत प्रदान करने और प्राथमिकी को रद्द किए जाने का अनुरोध किया।

दि46 न्यायालय दूसरी लीड पंजाब राज्यपाल

तीन मार्च को विधानसभा सत्र बुलाया गया है: पंजाब के राज्यपाल ने न्यायालय से कहा

नयी दिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के साथ जारी टकराव के बीच राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उच्चतम न्यायालय को सोमवार को बताया कि उन्होंने तीन मार्च को विधानसभा का बजट सत्र बुलाया है।

दि40 कांग्रेस अडाणी

क्या विनोद अडाणी की ‘विदेशी शेल कंपनियों के धनशोधन’ संबंधी आरोपों की जांच होगी: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को उद्योगपति गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी की अडाणी समूह में केंद्रीय भूमिका होने का दावा किया और सवाल किया कि क्या सरकार की जांच एजेंसियां ‘उनकी विदेशी शेल कंपनियों पर लगे धनशोधन’ के आरोपों की जांच करेंगी?

अर्थ58 लीड जीडीपी

तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.4 प्रतिशत रही, सात प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का अनुमान

नयी दिल्ली, देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में घटकर 4.4 प्रतिशत पर आ गई। मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से जीडीपी में यह गिरावट आई है।

दि36 कांग्रेस सीबीआई आप

शराब घोटाले की जांच होनी चाहिए, लेकिन जांच एजेंसियों के निशाने पर विपक्षी नेता ही क्यों: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अपने रुख में अस्पष्टता होने की बात को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए, लेकिन उसका यह सवाल भी है कि जांच एजेंसियों द्वारा सिर्फ विपक्ष के नेताओं को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है।

प्रादे96 असम हिमंत दूसरीलीड चुनाव

त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी, तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार बनाएगा राजग: हिमंत

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि त्रिपुरा, नगालैंड या मेघालय में से किसी में भी त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी और दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। कई ‘एक्जिट पोल’ में त्रिपुरा और मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

प्रादे89 महाराष्ट्र लीड विधानसभा प्याज

हम प्याज की खेती करने वाले किसानों के साथ हैं: मुख्यमंत्री शिंदे

मुंबई, थोक बाजार में प्याज की कीमतों में गिरावट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार प्याज की खेती करने वाले किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार किसानों को वित्तीय मदद मुहैया कराएगी।

वि21 चीन जी-20 किन लीड भारत

चीन के विदेश मंत्री किन गांग भारत में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे

बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री किन गांग इस सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे और दो मार्च को जी-20 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अर्थ45 बुनियादी ढांचा

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जनवरी में 7.8 प्रतिशत बढ़ा, चार माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली, आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों का उत्पादन जनवरी, 2023 में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत बढ़ा है। यह इसका चार माह का उच्चस्तर है।

वि22 नेपाल प्रचंड मंत्रिमंडल

नेपाल: प्रधानमंत्री प्रचंड तीन सहयोगी दलों के सरकार से निकलने के बाद अब मंत्रिमंडल में करेंगे फेरबदल

काठमांडू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ उनकी सरकार से तीन राजनीतिक दलों के बाहर निकलने पर रिक्त हुए करीब 16 मंत्री पदों को भरने करने के लिए अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया में मंगलवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

खेल19 खेल कुश्ती जांच बृजभूषण

कुश्ती विवाद: जांच समिति के समक्ष पेश हुए बृजभूषण, आरोपों का किया खंडन

नयी दिल्ली, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को सरकार द्वारा नियुक्त निगरानी समिति के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

भाषा

अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments