ग्वालियर, 28 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मां की मौत के कारण डिप्रेशन से जूझ रहे 15 वर्षीय एक लड़के ने कथित रूप से पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10वीं के छात्र ने सोमवार को भारतीय वायु सेना के महाराजपुरा स्टेशन के परिसर में यह अतिवादी कदम उठाया।
महाराजपुरा थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने कहा कि उन्हें भारतीय वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों द्वारा लड़के की मौत के बारे में सूचित किया गया।
किशोर के परिवार के सदस्यों का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो साल पहले अपनी मां की मौत के बाद से लड़का डिप्रेशन में था। उन्होंने बताया कि वह वायुसेना स्टेशन परिसर में अपने पिता, वायुसेना कर्मी बड़े भाई और बहन के साथ रहता था।
उन्होंने कहा कि लड़के द्वारा खुदकुशी किए जाने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
भाषा सं दिमो नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
