scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशदिल्ली में 45 वर्षीय महिला से पांच लाख रुपये और कुछ आभूषण लूटे गए

दिल्ली में 45 वर्षीय महिला से पांच लाख रुपये और कुछ आभूषण लूटे गए

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) दिल्ली के अमन विहार में अज्ञात लोगों ने 45 वर्षीय एक महिला से करीब पांच लाख रुपये और कुछ आभूषण लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिकायतकर्ता गजाला शाहीन ने दावा किया कि सोमवार की शाम को उसके घर पर बिजली का काम चल रहा था तभी कुछ लोग खुद को मैकेनिक बताते हुए वहां आए।

उन्होंने बताया कि दो आरोपियों ने उससे पानी मांगा और फिर घर के अंदर घुस कर लूटपाट करने लगे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब पांच लाख रुपये और चार अंगूठियां लेकर फरार हो गए।

फिलहाल, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (लूटपाट के लिए सजा), धारा 397 (लूटपाट, या डकैती, मार डालने या गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास) और धारा 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments