scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के हापुड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Text Size:

हापुड़ (उप्र), 28 फरवरी (भाषा) जिले में बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्र अधिकारी (सीओ) अशोक सिसोदिया ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मेरठ निवासी राशिद और आमिर घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से दो देसी पिस्तौल और इतने ही कारतूस, एक पिकअप ट्रक, मवेशी काटने के उपकरण और कुछ नकदी बरामद की है।

सिसोदिया ने कहा कि तस्करों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments