कोलकाता, 27 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस के प्रधान सचिव के पद से नंदिनी चक्रवर्ती को हटाए जाने के बाद राज्य सरकार ने इस पद के लिए तीन नाम प्रस्तावित किए हैं। एक वरिष्ठ नौकरशाह ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रमुख सचिव पद के लिए अपर मुख्य सचिव अत्री भट्टाचार्य, प्रधान सचिव बरुण कुमार रे और प्रधान सचिव अजीत रंजन बर्धन के नाम विचारार्थ राजभवन भेजे गए हैं।
नौकरशाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने राज्यपाल के प्रधान सचिव पद के लिए तीन आईएएस अधिकारियों के नाम विचारार्थ भेजे हैं। अब चयन राजभवन को करना है।’’
राजभवन के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि राज्यपाल राज्य सरकार को एक-दो दिन में अपने चयन के बारे में बता देंगे।
भाषा सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.