scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशफतेहगढ़ साहिब में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश और उसके दो साथी मारे गए

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश और उसके दो साथी मारे गए

Text Size:

चंडीगढ़, 22 फरवरी (भाषा) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक ‘गैंगस्टर’ और उसके दो साथी मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की एक टीम तजिंदर सिंह तेजा (गैंगस्टर) का पीछा कर रही थी। तभी बस्सी पठाना के मुख्य बाजार इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी, जबकि दूसरे अधिकारी का पैर टूट गया।

एजीटीएफ प्रमुख प्रमोद बान ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जब एजीटीएफ की टीम ने तेजा को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। बाद में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तेजा और उसके अज्ञात साथी मारे गए। इस दौरान पुलिस ने उसके वाहन से छह पिस्तौल भी बरामद किए। इस दौरान उसका एक सहयोगी घायल हो गया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, तेजा उस गिरोह का सरगना था जो पिछले महीने जालंधर में पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह की हत्या में शामिल था। तेजा के खिलाफ 38 से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा साजन अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments