scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकोयला खदानों की नीलामी का अगला दौर 27 फरवरी से

कोयला खदानों की नीलामी का अगला दौर 27 फरवरी से

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) कोयला मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वाणिज्यिक खदानों की नीलामी के 27 फरवरी से शुरू हो रहे अगले दौर में 27 कोयला खदानें नीलाम की जाएगी।

कोयला मंत्रालय ने 141 कोयला और लिग्नाइट खदानों की नीलामी की प्रक्रिया पिछले वर्ष नवंबर में शुरू की थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसी 27 कोयला खदानें जिनके लिए एक से अधिक बोली मिली हैं, उन्हें तकनीकी आकलन पूरा करने के बाद 27 फरवरी से आगे की नीलामी के लिए रखा जाएगा।’’

चीजों से अवगत कराने के मकसद से ‘ई-नीलामी’ का अभ्यास 24 फरवरी को होगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘36 कोयला खदानों के लिए 96 बोलियां मिली हैं और बोलीदाताओं में कई ऐसे हैं जिन्होंने नीलामी में पहली बार बोली दी है। यह दिखाता है कि कोयला खनन क्षेत्र को लेकर बोलीदाताओं के बीच कितना उत्साह है।’’

भाषा मानसी रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments