scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलअमनदीप ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी के चौथे चरण में पांच शॉट की बढ़त बनायी

अमनदीप ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी के चौथे चरण में पांच शॉट की बढ़त बनायी

Text Size:

कोलकाता, 22 फरवरी (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अमनदीप द्राल ने यहां हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के चौथे चरण के दूसरे दौर में विपरीत अंदाज में प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी दिन का सर्वश्रेष्ठ एक ओवर 71 का कार्ड खेलने में सफल रही जिससे उन्होंने अपनी बढ़त पांच शॉट की कर ली।

अमनदीप 69 और 71 के कार्ड से इवन पार 140 पर हैं। इससे उन्होंने सहर अटवाल पर पांच शॉट की बढ़त बनायी हुई है।

अटवाल ने पहले दौर के 72 के कार्ड में 73 का कार्ड खेला। वह खुशी खानीजाऊ और वाणी कपूर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments