scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतग्रांट थॉर्नटन की नियुक्ति की खबर पूरी तरह से ‘बाजार अफवाह’: अडाणी समूह

ग्रांट थॉर्नटन की नियुक्ति की खबर पूरी तरह से ‘बाजार अफवाह’: अडाणी समूह

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने हिंडनबर्ग मामले के बाद समूह की तरफ से बही-खातों के ऑडिट को लेकर ग्रांट थॉर्नटन की सेवा लिये जाने की रिपोर्ट को ‘बाजार अफवाह’ बताया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ग्रांट थॉर्नटन की सेवा लिये जाने की रिपोर्ट बाजार अफवाह है और इसीलिए इसपर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि समूह ने अपनी कुछ कंपनियों के बही-खातों की स्वतंत्र जांच को लेकर लेखा परीक्षक कंपनी ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त किया है। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाये गये आरोप के बाद तथा निवेशकों एवं नियामकों को आश्वस्त करने के इरादे से यह कदम उठाया गया है।

सूत्रों ने कहा था कि ऑडिट में विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि कोष में कोई अनियमितता है और क्या ऋण का उपयोग उसके अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया गया है, जिसके लिए यह लिया गया हो।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कंपनी के खातों में गड़बड़ी के आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आयी है।

हालांकि, हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को अडाणी समूह ने सिरे से खारिज करते हुए उसे पूरी तरह से आधारहीन बताया है।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments