scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतशेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 251 अंक टूटा, निफ्टी 86 अंक कमजोर

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 251 अंक टूटा, निफ्टी 86 अंक कमजोर

Text Size:

मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में भारी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स करीब 251 अंक टूटकर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट से भी धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 250.86 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,431.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय ऊंचे में 60,740.95 अंक तक गया और नीचे में 60,245.05 अंक तक आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.60 अंक यानी 0.48 टूटकर 17,770.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक सबसे ज्यादा 2.83 प्रतिशत के नुकसान में रहा। इसके अलावा, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

इसके उलट, टाइटन, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, सन फार्मा, आईटीसी, एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक 1.97 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में लिवाल रहे। उन्होंने 1,458.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments