scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतटीसीएस का ब्रिटेन के फीनिक्स समूह के साथ 60 करोड़ पाउंड का समझौता

टीसीएस का ब्रिटेन के फीनिक्स समूह के साथ 60 करोड़ पाउंड का समझौता

Text Size:

मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ब्रिटेन की वित्तीय सेवा कंपनी फीनिक्स समूह के साथ 60 करोड़ पाउंड (लगभग 5,986 करोड़ रुपये) का समझौता किया है।

टीसीएस ने बुधवार को जारी एक बयान में इस समझौते की जानकारी दी। उसने ब्रिटेन के सबसे बड़े दीर्घावधि बचत एवं सेवानिवृत्ति सेवा प्रदाता फीनिक्स ग्रुप के साथ समझौते को रणनीतिक साझेदारी का विस्तार बताया।

बयान के अनुसार, टीसीएस अपने बीएएनसीएस आधारित मंच का उपयोग कर फीनिक्स के ‘रिएश्योर बिजनेस’ का डिजिटल कायाकल्प करेगी। प्रशासनिक सेवाओं समेत कारोबारी रूपांतरण का यह अनुबंध लगभग 60 करोड़ पाउंड में हुआ है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments