scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा पावर डीडीएल ग्राहक सेवा केंद्रों को बना रही अत्याधुनिक

टाटा पावर डीडीएल ग्राहक सेवा केंद्रों को बना रही अत्याधुनिक

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली ड्रिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर डीडीएल) ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिये अपने ग्राहक सेवा केंद्रों को आधुनिक रूप दे रही है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वह प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और पंजीकृत उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राहक सेवा केंद्रों को नया रूप देने में जुटी है। इसके अलावा वह ग्राहक मोबाइल ऐप टीपीडीडीएल कनेक्ट को भी उन्नत कर रही है।

टाटा पावर-डीडीएल के उपभोक्ता अनुभव प्रमुख द्विजदास बसाक ने कहा, “हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को ऐसी सुविधाएं प्रदान करना है, जो उन्हें सशक्त बनाती हैं और उनका जीवन आसान बनाती हैं।”

कंपनी ने हाल ही में सिविल लाइन्स में उन्नत ग्राहक सेवा केंद्र शुरू किया है। इसके जरिये कंपनी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों का जल्द समाधान करना चाहती है।

भाषा रमण अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments