मुंबई, दो फरवरी (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उछाल से रुपये में यह तेजी आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.15 पर खुला, लेकिन कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.31 के निचले स्तर को छुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत घटकर 101.63 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत बढ़कर 82.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 909.64 अंक की तेजी के साथ 60,841.88 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,065.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
