scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह की कंपनियों में निवेश की समीक्षा नहीं कीः टोटलएनर्जीज

अडाणी समूह की कंपनियों में निवेश की समीक्षा नहीं कीः टोटलएनर्जीज

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) अडाणी समूह की दो कंपनियों में हिस्सा रखने वाली फ्रांस की दिग्गज ऊर्जा कंपनी टोटलएनर्जीज ने शुक्रवार को कहा कि समूह के शेयरों में भारी गिरावट के बीच उसने अपनी हिस्सेदारी को लेकर कोई पुनर्मूल्यांकन नहीं किया है।

टोटलएनर्जीज ने बयान में कहा कि अडाणी समूह की कंपनियों में उसने अपना निवेश भारतीय कानूनों का पूरी तरह पालन करते हुए और अपनी आंतरिक संचालन प्रक्रिया के आधार पर किया था।

अडाणी समूह की गैस वितरण कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड में फ्रांसीसी कंपनी की 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी में उसकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है।

पिछले कुछ दिनों में अडाणी समूह के शेयरों में जारी तगड़ी गिरावट के बीच इन दोनों कंपनियों के मूल्यांकन में खासी गिरावट आई है। इस दौरान अडाणी समूह के शेयरों का मूल्यांकन 100 अरब डॉलर से भी अधिक गिर चुका है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments