नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) स्टेनलेस स्टील विनिर्माता जिंदल स्टेनलेस (जेएसएल) का एकीकृत लाभ दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 32.4 प्रतिशत गिरकर 298.56 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने सोमवार को बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा कि खर्च बढ़ने से उसका मुनाफा घटा है।
कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 441.78 करोड़ रुपये का एकीकृत लाभ हुआ था।
इस दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 6,349.71 करोड़ रुपये हो गयी। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 5,670.02 करोड़ रुपये थी।
आलोच्य अवधि के दौरान उसका एकीकृत कुल खर्च 5,059.41 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,999.69 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
