scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलबेल्जियम ने कोरिया को , जर्मनी ने जापान को हराया

बेल्जियम ने कोरिया को , जर्मनी ने जापान को हराया

Text Size:

भुवनेश्वर, 14 जनवरी ( भाषा ) गत चैम्पियन बेल्जियम ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के मैच में कोरिया को 5 . 0 से हराया जबकि दो बार की चैम्पियन जर्मनी ने एशियाई खेल चैम्पियन जापान को 3 . 0 से मात दी ।

कोरिया ने हाफटाइम तक बेल्जियम को गोल नहीं करने दिया लेकिन तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने दो और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये ।

उसके लिये पांच अलग अलग खिलाड़ियों ने गोल किये । हेनड्रिक्स अलेक्जेंडर ने तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में गोल दागा जबकि कोसिंस टैंगाय ने 42वें मिनट में गोल किया ।

आखिरी क्वार्टर में वान ओेबेल फ्लोरेंट ने 49वें, डॉकियेर सेबेस्टियन ने 51वें और डे स्लूवेर आर्थर ने 57 वें मिनट में गोल दागे ।

दूसरे मैच में जर्मनी के लिये ग्रामबुश मैट्स ने 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि रूर क्रिस्टोफर ने पांच मिनट बाद फील्ड गोल दागा । प्रिंज थीस ने 48वें मिनट में तीसरा गोल किया ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments