(शीर्षक और इंट्रो में संशोधन के साथ )
नयी दिल्ली, 13 जनवरी ( भाषा ) हिम्मत सिंह के शतक और आखिरी विकेट के लिये हर्षित राणा और दिविज मेहरा के बीच 65 रन की साझेदारी की मदद से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में आंध्र से ड्रॉ खेलकर सत्र में पहले तीन अंक हासिल किये लेकिन नाकआउट की दौड़ से बाहर हो गई ।
पांच मैचों में सिर्फ पांच अंक के कारण हालांकि दिल्ली नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई है । अगले दो मैचों में मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ पूरे अंक लेने से भी वह ग्रुप में शीर्ष दो में नहीं रह सकती ।
सौराष्ट्र के खिलाफ पिछले मैच से बाहर किये गए हिम्मत ने 204 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 104 रन बनाये जिसकी मदद से दिल्ली ने पहली पारी में नौ विकेट पर 488 रन बनाये थे । आंध्र ने पहली पारी नौ विकेट पर 459 रन पर घोषित की थी ।
हिम्मत आउट होने वाले नौवे बल्लेबाज रहे जब स्कोर 423 रन था । उस समय दिल्ली 33 रन पीछे थी लेकिन दिविज और हर्षित ने क्रमश: 32 और 33 रन बनाये ।
पुणे में महाराष्ट्र ने तमिलनाडु के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट पर 364 रन बनाये । इससे पहले महाराष्ट्र के 446 रन के जवाब में तमिलनाडु ने पहली पारी में 404 रन बनाये थे ।
गुवाहाटी में मुंबई ने असम को हराया ।
भाषा मोना
मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
