scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलविश्व कप हॉकी : हैवर्ड, क्रेग की हैट्रिक से आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8 . 0 से हराया

विश्व कप हॉकी : हैवर्ड, क्रेग की हैट्रिक से आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8 . 0 से हराया

Text Size:

भुवनेश्वर, 13 जनवरी ( भाषा ) जेरेमी हैवर्ड और टॉम क्रेग की हैट्रिक से दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में पूल ए के मैच में शुक्रवार को फ्रांस को 8 . 0 से रौंदा ।

क्रेग ने आठवें, 31वें और 44वें मिनट में फील्ड गोल दागे जबकि हैवर्ड ने 12 मिनट के भीतर तीनों गोल 26वें, 28वें और 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किये ।

इससे पहले पूर्व ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को दुनिया की 14वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका ने काफी कड़ी चुनौती दी हालांकि अर्जेंटीना ने यह मैच 1 . 0 से जीता ।

पहले दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका । रियो ओलंपिक 2016 की चैम्पियन अर्जेंटीना के लिये 42वें मिनट में केसला मेइको ने गोल दागा ।

पहले क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने लगातार हमले बोले लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी । दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने मजबूती से वापसी करते हुए लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका ।

ब्रेक के बाद दक्षिण अफ्रीका को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार गया । अर्जेंटीना ने 42वें मिनट में जवाबी हमले पर मेइको के गोल के दम पर बढत बनाई ।

आखिरी क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने तेज हमले बोले लेकिन अर्जेंटीना का डिफेंस काफी मजबूत था ।

अब अर्जेंटीना का सामना 16 जनवरी को दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया से होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका की टक्कर फ्रांस से होगी ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments