कराची, सात जनवरी ( भाषा ) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मेट हेनरी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं ।
हेनरी को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन चोट लगी थी लेकिन उन्होंने चोट के साथ गेंदबाजी की । कोच गैरी स्टीड ने इसकी पुष्टि की ।
स्टीड ने शनिवार को कहा ,‘‘ उसे वनडे टीम से बाहर रहना पड़ेगा । ’’
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अभी उनके विकल्प की घोषणा नहीं की है । हेनरी टेस्ट टीम के साथ स्वदेश लौट जायेंगे ।
न्यूजीलैंड को 10 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ और 18 जनवरी को भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलनी है ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
