scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलसूर्य ने ब्रेविस से ‘नो लुक शॉट’ सिखाने के लिए कहा

सूर्य ने ब्रेविस से ‘नो लुक शॉट’ सिखाने के लिए कहा

Text Size:

मुंबई, सात जनवरी (भाषा) भारत के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की पावर-हिटिंग क्षमता से प्रभावित है और इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में वह मुंबई इंडियन्स के अपने साथी खिलाड़ी से  ‘नो लुक शॉट’ सिखना चाहते है।

सूर्या ने एमआई (मुंबई इंडियंस) टीवी पर पोस्ट की गई ब्रेविस के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ मैं कभी-कभी आपको (ब्रेविस) कॉपी करने की कोशिश कर रहा हूं। जिस तरह से आप बल्लेबाजी करते हैं। आपको मुझे एक बात सिखानी होगी, आप कैसे करते हैं कि नो-लुक शॉट, नो-लुक सिक्स लगाते है। मैं बस आपसे यही सीखना चाहता हूं।’’

इसके जवाब में ब्रेविस ने कहा, ‘‘ मेरे लिए यह सम्मान की बात होगी, लेकिन मुझे आपसे बहुत सारे शॉट सीखने में भी खुशी होगी। मजेदार बात यह है कि मेरा नो-लुक शॉट बस हो जाता है, यह अजीब है लेकिन मुझे नहीं पता कि यह बस हो जाता है।’’

आईपीएल में सूर्या के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अलावा ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका में आगामी एसए20 के शुरुआती सत्र में एमआई केपटाउन का भी प्रतिनिधित्व करेंगे।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments