scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलओडिशा के सुंदरगढ़ में हॉकी विश्व कप का जश्न शुरू

ओडिशा के सुंदरगढ़ में हॉकी विश्व कप का जश्न शुरू

Text Size:

राउरकेला, सात दिसंबर (भाषा) एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन में अब जब लगभग एक महीने का समय बचा है तब दुनिया के सबसे बड़े हॉकी टूर्नामेंट के सहमेजबान सुंदरगढ़ जिले में उत्सव का माहौल है।

जश्न की शुरुआत मंगलवार को भारतीय हॉकी में बहुमूल्य योगदान देने वाले बालिशंकरा ब्लॉक के सोनामारा गांव में जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ हुई।

‘किक ऑफ सेरेमनी’ के बाद जिले के 17 ब्लॉक की 279 ग्राम पंचायत में हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 800 से अधिक टीम ने पंजीकरण कराया है।

संदरगढ़ को ओडिशा में हॉकी का गढ़ माना जाता है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पद्म श्री से सम्मानित दिलीप टिर्की इस मौके पर मुख्य आकर्षण थे। भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी टिर्की की बेटी सुभद्रा प्रधान को इस मौके पर सम्मानित किया गया।

सोनामारा की सराहना करते हुए टिर्की ने समारोह के दौरान कहा, ‘‘इस गांव के मैदान पर खेलकर मैने अपने खेल को निखारा और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। सोनामारा सहित जिले के गांवों के कई खिलाड़ियों ने सुंदरगढ़ को गौरवांवित किया है।’’

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments