scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलपुणेरी पलटन पीकेएल के सेमीफाइनल में

पुणेरी पलटन पीकेएल के सेमीफाइनल में

Text Size:

हैदराबाद, पांच दिसंबर (भाषा) पुणेरी पलटन ने सोमवार को यहां पटना पाइरेट्स को 44-30 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पुणे की इस जीत के नायक आकाश शिंदे और मोहम्मद नबीबख्श रहे। शिंदे ने 13 अंक जबकि नबीबख्श ने नौ अंक बनाएं।

पुणे की टीम ने शुरू से अपना दबदबा बनाकर रखा और मध्यांतर तक उसने 19-10 से मजबूत बढ़त हासिल कर रखी थी। उसने तीसरे ऑल आउट से अपनी बढ़त 43-19 करके जीत सुनिश्चित की।

पटना ने अंतिम पांच मिनट में 11 अंक बनाए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाया।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments