scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलवेस्टइंडीज ने यूएई को 17 रन से हराया

वेस्टइंडीज ने यूएई को 17 रन से हराया

Text Size:

मेलबर्न, 10 अक्टूबर (भाषा) ब्रेंडन किंग के अर्धशतक और कप्तान निकोलस पूरण की शानदार पारी से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्वकप के अभ्यास मैच में सोमवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 17 रन से हराया।

किंग (45 गेंदों पर 64) और पूरण (31 गेंदों में 46) ने चौथे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की जिससे वेस्टइंडीज ने जुनैद सिद्दीकी (चार ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 152 रन बनाए।

यूएई की टीम इसके जवाब में छह विकेट पर 135 रन ही बना पाई। उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से मोहम्मद वसीम में नाबाद 69 और जावर फरीद ने नाबाद 29 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से रेमन रीफर ने तीन विकेट लिए।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments