scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलजेहान ने एफटू मुख्य रेस में सत्र की पहली जीत दर्ज की

जेहान ने एफटू मुख्य रेस में सत्र की पहली जीत दर्ज की

Text Size:

मोंजा (इटली) 11 सितंबर (भाषा) भारत के जेहान दारुवाला ने शानदार शानदार कौशल दिखाते हुए रविवार को यहां एफटू (फॉर्मूला टू) के फीचर रेस (मुख्य रेस) में सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की।

जेहान अपनी टीम प्रेमा रेसिंग के घरेलू सर्किट पर इससे पहले स्प्रिंट रेस में तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सर्किट पर उन्होंने छठी बार पोडियम (शीर्ष तीन में स्थान) हासिल किया है।

एफटू की मौजूदा सत्र की शुरुआत में तालिका में शीर्ष तीन में रहे जेहान पिछले कुछ रेस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद काफी नीचे खिसक गये थे।

इस सप्ताह दो बार पोडियम  हासिल कर उन्होंने 31 अंक जुटाए जिससे उनके कुल अंकों की संख्या 126 होगी। वह तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गये है और नवंबर में अबू धाबी  रेस से शीर्ष तीन में अपना अभियान खत्म करने की कोशिश करेंगे।

एफटू में दूसरी मुख्य रेस जीतने वाले जेहान ने कहा, ‘‘ क्या शानदार सप्ताह रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह काफी लंबा इंतजार रहा। ऐसे कई मौके रहे जब हम जीत के करीब पहुंच कर फिसल गये लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी और विश्वास बनाये रखा। आखिरकार हमने कर दिखाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मोंजा में ऐसा करना और भी खास है, यह मेरा पसंदीदा ट्रैक है। भारतीय राष्ट्रगान सुनने की अनुभूति बहुत खास है।’’

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments