scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलचोटिल बोपन्ना नॉर्वे के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से हटे

चोटिल बोपन्ना नॉर्वे के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से हटे

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) दिग्गज युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना घुटने की चोट के कारण नॉर्वे के खिलाफ भारत के आगामी डेविस कप टेनिस मुकाबले से हट गए।

भारत 16 और 17 सितंबर को नॉर्वे में डेविस कप के मुकाबले खेलेगा।

टीम के अन्य सदस्य सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन, युकी भांबरी और मुकुंद शशिकुमार हैं।

बोपन्ना ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ देश के प्रतिनिधित्व को लेकर मेरे निरंतर प्रेम और समर्पण के बीच इस सप्ताह मुझे नॉर्वे के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से हटने का मुश्किल फैसला करना पड़ा। मेरे घुटने में सूजन है और मुझे फिर से प्रतिस्पर्धा शुरू करने से पहले आराम करने की सलाह दी गई है।’’

अभी यह देखा जाना बाकी है कि बोपन्ना के स्थान पर साकेत मायनेनी को युगल मुकाबले के लिए चुना जाता है या नहीं । मायनेनी ने हाल ही में चैलेंजर स्तर पर युकी भांबरी के साथ सफल जोड़ी बनाई है।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments