scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा स्टील ने टीएसएमएल में 54 करोड़ रुपये का निवेश किया

टाटा स्टील ने टीएसएमएल में 54 करोड़ रुपये का निवेश किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) टाटा स्टील ने तरजीही आधार पर अतिरिक्त शेयरों के अधिग्रहण के माध्यम से अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली खनन इकाई टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) में करीब 54 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

टाटा स्टील ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि टीएसएमएल कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस निवेश का इस्तेमाल करेगी।

टाटा स्टील ने टीएसएमएल के 10 रुपये के 2,81,98,433 इक्विटी शेयर 9.15 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर खरीदे हैं।

टीएसएमएल दुनिया भर में स्टेनलेस स्टील, अलॉय स्टील और रिफ्रैक्टरी विनिर्माताओं को कच्चा माल उपलब्ध कराती है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments