scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले

Text Size:

पोर्ट ब्लेयर, 22 अगस्त (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 10,568 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पांच संक्रमितों में तीन ने हालही में यात्रा की थी, जबकि अन्य दो संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए।

केंद्र शासित प्रदेश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के 48 उपचाराधीन मरीज हैं और ये सभी घर पर ही पृथक-वास में रह रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को तीन लोगों के ठीक होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 10,391 हो गई। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 ही है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 7.69 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत है।

भाषा फाल्गुनी निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments