scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलहाथ में चोट के कारण जेमिमा ‘द हंड्रेड’ से बाहर

हाथ में चोट के कारण जेमिमा ‘द हंड्रेड’ से बाहर

Text Size:

बर्मिंघम, 19 अगस्त (भाषा) भारत की महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स हाथ में चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ में केवल दो मैच खेलने के बाद बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

जेमिमा नॉर्दन सुपरचार्जर्स टीम का हिस्सा थी। इस भारतीय बल्लेबाज की जगह आयरलैंड की गैबी लुईस को टीम में रखा गया है।

जेमिमा ने सुपरचार्जर्स के पहले मैच में ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ 32 गेंदों में 51 रन की धांसू पारी खेली लेकिन उनकी टीम यह मैच हार गई। इसके बाद उन्होंने लंदन स्प्रिट के खिलाफ दो रन बनाए। उनकी टीम ने यह मैच पांच रन से जीता।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा रही जेमिमा इस प्रतियोगिता के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चोटिल हो गई थी।

जेमिमा ने राष्ट्रमंडल खेलों में 146 रन बनाए थे। वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें नंबर पर थी।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments