scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 93 रुपये की गिरावट के साथ 51,510 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 93 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,510 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,653 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,753.95 रुपये प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments