scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर कर में कटौती

सरकार ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर कर में कटौती

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर कर दिया। साथ ही विमान ईंधन (एटीएफ) पर दो रुपये प्रति लीटर का कर फिर से लगाया गया है। हालांकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर कम किया गया है।

सरकार ने अप्रत्याशित लाभ कर की तीसरे पखवाड़े की समीक्षा में डीजल के निर्यात पर कर पांच रुपये से बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं एटीएफ पर फिर से दो रुपये प्रति लीटर का कर लगाया गया है।

पिछले महीने सरकार ने एटीएफ निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर समाप्त कर दिया था।

इसके अलावा, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर को 17,000 रुपये प्रति टन से घटाकर 13,000 रुपये प्रति टन कर दिया गया है।

भाषा रमण अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments