देवघर (झारखंड), 18 अगस्त (भाषा) झारखंड के देवघर जिले में एक व्यक्ति के पास से कथित रूप से लाखों रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देवघर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुरैवा जंगल के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 34 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान लालो मियां के रूप में हुई है। कुमार ने कहा कि आरोपी डकैती और लूटपाट से जुड़े कई मामलों में वांछित था।
भाषा, सं., इन्दु
संतोष
संतोष
संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.