scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में रायगढ़ तट से हथियारों के साथ संदिग्ध नाव मिली

महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से हथियारों के साथ संदिग्ध नाव मिली

Text Size:

मुंबई, 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली।

अधिकारी ने बताया कि नाव में तीन एके-47 राइफल और कुछ गोलियां मिली। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था और नाव समुद्र में तैरते हुए रायगढ़ तट आ गई।

भाषा अविनाश मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments