scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमुख्तार अंसारी के दिल्ली और उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

मुख्तार अंसारी के दिल्ली और उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में जांच के सिलसिले में बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली स्थित ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में अंसारी और उसके कथित सहयोगियों से संबद्ध कई परिसरों में छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई का मकसद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत अंसारी के खिलाफ चल रही जांच के संबंध में सबूत इकट्ठा करना है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अंसारी अभी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक जेल में बंद हैं।

संघीय एजेंसी पांच बार के पूर्व विधायक के खिलाफ जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोपों सहित कम से कम 49 आपराधिक मामलों में जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश में उन पर हत्या के प्रयास और हत्या सहित कई मामलों में मुकदमे चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह अंसारी के क्ररीब छह करोड़ रुपये के 1.901 हेक्टेयर के दो भूखंडों को जब्त किया था, जिसे उन्होंने कथित तौर पर अवैध कमाई से खरीदा था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments