scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर योगी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर योगी ने दी श्रद्धांजलि

Text Size:

लखनऊ, 16 अगस्त (भाषा) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार की सुबह यहां लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में स्थापित वाजपेयी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

अटल बिहारी वाजपेयी-अमर रहे के नारों के बीच सरकार के मंत्रियों, भाजपा नेताओं, विधायकों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हो गया था। वह लखनऊ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

भाषा आनन्द मनीषा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments