scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशकेरल के मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से भागे मरीज को कर्नाटक पुलिस ने पकड़ा

केरल के मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से भागे मरीज को कर्नाटक पुलिस ने पकड़ा

Text Size:

कोझिकोड (केरल), 16 अगस्त (भाषा) कर्नाटक पुलिस ने यहां स्थित एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से 14 अगस्त को आधी रात को भाग निकले एक मरीज को पकड़ लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मरीज को कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को पकड़ा और केरल पुलिस उसे आज मध्याह्न तक अस्पताल वापस ला सकती है। सूत्रों ने बताया कि 23 वर्षीय विनीश हत्या का आरोपी है और उसके लापता होने के बारे में सोमवार को सुबह पता चला।

विनीश ने पेरिंथलमन्ना की निवासी दृश्या (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी क्योंकि उसने जून 2021 में कथित तौर पर उसका शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। आरोपी को शुक्रवार 12 अगस्त को मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था और इससे पहले उसने कन्नूर केंद्रीय कारागार में आत्महत्या का प्रयास किया था।

सूत्रों के अनुसार, रविवार रात को स्वास्थ्य केंद्र में एक अन्य मरीज की अंगूठी उसकी अंगुली में फंस गई थी और बचाव कर्मचारी जब उसे देख रहे थे तब विनीश भाग निकला।

मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से कई बार मरीजों के भागने की घटनाएं सामने आने के बाद फरवरी में अस्पताल के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया था लेकिन केरल सरकारी चिकित्सा अधिकारी संघ के विरोध प्रदर्शन के बाद उसे पुनः तैनात कर दिया गया।

भाषा यश मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments