scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के पालघर में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Text Size:

पालघर, 16 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था।

विक्रमगढ़ के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप गीते ने कहा कि वसंत गावित को शक था कि उसकी पत्नी शेवंती गावित (52) का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है तथा इसे लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था।

गीते ने कहा कि सोमवार को विक्रमगढ़ के कुडेट क्षेत्र में जब दोनों अपने घर के पास खेत में थे तब व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कार उसे मौत के घाट उतार दिया।

अधिकारी ने कहा कि बाद में कुछ लोगों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा यश प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments