scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशमुंबई में पुरानी इमारत की छत गिरी; दो लोगों की मौत

मुंबई में पुरानी इमारत की छत गिरी; दो लोगों की मौत

Text Size:

मुंबई, 15 अगस्त (भाषा) मुंबई के उपनगरीय मुलुंड इलाके में सोमवार को एक मकान की छत का एक हिस्सा गिर जाने के कारण उसके मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी।

घटना मुलुंड (पूर्व) के नानेपाड़ा इलाके में स्थित दोमंजिली इमारत ‘मोती छाया’ में हुई।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘सोमवार की रात पहली मंजिल की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें पहली मंजिल पर रहने वाले दो लोग घायल हो गए। यह ‘लेवल-1’ (ज्यादा गंभीर नहीं) की घटना थी।’’

उन्होंने बताया कि इमारत करीब 20-25 साल पुरानी थी और मुंबई नगर निकाय ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया था।

हादसे में घायल दोनों लोगों को तत्काल क्रिटिकल केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान देवशंकर नाथलाल शुक्ला (93) और अरखिबेन देवशंकर शुक्ला (87) के रूप में हुई है।

भाषा अर्पणा सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments