scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 4.5 हजार से अधिक पद रिक्त : मंत्री

हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 4.5 हजार से अधिक पद रिक्त : मंत्री

Text Size:

शिमला, 12 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 4500 से अधिक पद रिक्त हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

मंत्री ने विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक आशा कुमारी द्वारा प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। ठाकुर ने राज्य विधानसभा को बताया, ‘‘राज्य में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) के 4,009 पद, प्रधानाध्यापक (एचटी) के 371 पद और केंद्र प्रधानाध्यापक (सीएचटी) के 125 पद खाली पड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि जेबीटी के 1,935 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है, जबकि सीएचटी और एचटी के रिक्त पदों को संबंधित जिलों के प्रारंभिक शिक्षा के उप निदेशक के स्तर पर वर्तमान में मौजूदा पदोन्नति प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक जेबीटी के कुल 15,632 पद भरे जा चुके हैं।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments