scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशलुधियाना से सांसद बिट्टू के निजी सहायक पर हमला

लुधियाना से सांसद बिट्टू के निजी सहायक पर हमला

Text Size:

लुधियाना, 12 अगस्त (भाषा) लुधियाना से लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींढसा (35) पर करीब 12 लोगों के समूह ने धारदार हथियारों से शुक्रवार को हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में ढींढसा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि ढींढसा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यहां फिरोजपुर रोड स्थित अस्पताल के अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया, ‘‘उनके सिर सहित शरीर पर कई चोटें आई हैं। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है।’’

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्रित की है।

पुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी कई मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 12 से 15 लोगों के समूह ने उनकी कार अयाली चौक के पास रोक ली और हमला कर फरार हो गए।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments