scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशओडिशा में कोविड-19 के 583 नए मामले, एक मरीज की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 583 नए मामले, एक मरीज की मौत

Text Size:

भुवनेश्वर, 12 अगस्त (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को 126 बच्चों सहित 583 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई और महामारी के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,21,780 हो गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

बुलेटिन के अनुसार, केंद्रपाड़ा जिले में 75 वर्षीय एक मरीज की मौत के बाद राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 9,154 हो गयी।

राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 530 मामले मिले थे और एक मरीज की जान चली गयी थी।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 4,407 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 1,081 मरीज सुंदरगढ़ में हैं।

पिछले 24 घंटे में 862 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। राज्य में अब तक कुल 13,08,166 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि शुक्रवार को दैनिक संक्रमण दर 3.39 फीसदी पाई गई।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments