scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशकेरल : यूथ लीग के कार्यकर्ताओं ने मंत्री वीना जॉर्ज के काफिले को काले झंडे दिखाए

केरल : यूथ लीग के कार्यकर्ताओं ने मंत्री वीना जॉर्ज के काफिले को काले झंडे दिखाए

Text Size:

कासरगोड, 12 अगस्त (भाषा) केरल के कासरगोड जिले में एक आधिकारिक कार्यक्रम के लिए आयीं स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के काफिल को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की युवा शाखा ‘यूथ लीग’ के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

पुलिस ने मंत्री के काफिले के आगे कूदने की कोशिश करने वाले यूथ लीग के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वह लोग रास्ते में छिपे हुए थे। जैसे ही मंत्री का काफिला कुंभला-कासरगोड सीमा पर पहुंचा, उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया। हमने उन्हें रोका और हिरासत में ले लिया।’’

पुलिस ने बताया कि बाद में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

यूथ लीग के कार्यकर्ता कासरगोड जिले में चिकित्सा सुविधाओं की कथित कमी को लेकर मंत्री का विरोध कर रहे थे।

भाषा

फाल्गुनी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments