scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेश'हर घर तिरंगा' अभियान : जम्मू में लोगों को 3 लाख से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराए गए

‘हर घर तिरंगा’ अभियान : जम्मू में लोगों को 3 लाख से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराए गए

Text Size:

जम्मू, 11 अगस्त (भाषा) ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जम्मू में लोगों को तीन लाख से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्तपतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक झंडे की कीमत 20 रुपये है और यह प्रखंड विकास कार्यालयों, राशन डिपो, स्वच्छता पर्यवेक्षकों और सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (उम्मीद) के तहत जिले के 3,500 स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय स्तर पर पचास हजार तिरंगे तैयार किए हैं।

उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक जम्मू में हर निजी एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया, ‘जम्मू जिले में तीन लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री हुई है और प्रशासन देश की आजादी के 75 वें वर्ष के मौके पर आयोजित अभियान के लिए तैयार है।’

जम्मू के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जिले के सभी स्कूलों को शामिल करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments