scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशतेलंगाना के गांव में उप डाकपाल पर 1.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

तेलंगाना के गांव में उप डाकपाल पर 1.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) सीबीआई ने तेलंगाना के एक गांव में उप-डाकपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने डाक विभाग की लेखा प्रणाली में सेंध लगाकर एक साल में कथित रूप से 1.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना के मेदक जिले में कोडाकांडला उप डाकघर में पदस्थ के. सतीश ने 2021-22 के दौरान 18 लेनदेन में एक मद के तहत लेखा सॉफ्टवेयर में कथित रूप से गलत तरह से प्रविष्टियां अंकित कीं।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने यह भी पाया कि उन्होंने डाकघर के खातों से 1.14 करोड़ रुपये का अस्थायी रूप से गबन किया।

भाषा वैभव माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments