scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशजींद में अलग-अलग मामलों में तीन युवती लापता, अपहरण के मामले दर्ज

जींद में अलग-अलग मामलों में तीन युवती लापता, अपहरण के मामले दर्ज

Text Size:

जींद, 11 अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियों के संदिग्ध हालात में लापता होने पर संबंधित थाना पुलिस ने अपहरण तथा बंधक बनाने के मामले दर्ज किए हैं।

गांव गुलकनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात से उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से लापता है।

उधर, गांव बिशनपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई। महिला ने गांव बिरौली के एक युवक पर उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

हरी नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह उसकी 25 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई। आसपास पूछताछ करने पर भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा।

संबंधित थाना पुलिस ने अपहरण तथा बंधक बनाने के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments