scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशईडी ने मुंबई के पुर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को एनएसई फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया

ईडी ने मुंबई के पुर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को एनएसई फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) कर्मचारियों की कथित अवैध फोन टैपिंग से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी को मामले में सात घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। मंगलवार को उनसे पूछताछ का लगातार दूसरा दिन था।

ईडी ने पिछले हफ्ते इस मामले में एनएसई की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया था।

पांडे 30 जून को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में अपने चार महीने के कार्यकाल से पहले, पांडे ने महाराष्ट्र के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य किया।

पांडे ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की प्राथमिकियों का सामना कर रहे हैं, जो आईएसईसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनएसई कर्मचारियों के फोन की अवैध टैपिंग और एनएसई के सिस्टम ऑडिट करने में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर है। आईएसईसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पांडे द्वारा शुरू की गई एक कंपनी है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments