scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशदेवड़ा ने शिंदे से बीएमसी वार्डों का परिसीमन, सीमांकन रद्द करने की अपील की

देवड़ा ने शिंदे से बीएमसी वार्डों का परिसीमन, सीमांकन रद्द करने की अपील की

Text Size:

मुंबई, 13 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में वार्डों की सीमाओं के परिसीमन और सीमांकन को रद्द करने का अनुरोध किया और आरोप लगाया कि शिवसेना को फायदा पहुंचाने के लिए यह कवायद की गई थी।

मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख देवड़ा ने अपनी पार्टी के पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

देवड़ा ने पत्र में कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में वार्डों को फिर से तैयार करने और लिंग व जाति के आधार पर आरक्षण तय करने के लिए राज्य की परिसीमन एवं सीमांकन कवायद के बारे में फरवरी 2022 में सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। नगर निगम और राज्य निर्वाचन आयोग को लगभग 800 आपत्तियां मिलीं, लेकिन उनमें से किसी पर भी विचार नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया, ”इसके तरह वार्डों की सीमाओं का परिसीमन और सीमांकन केवल एक पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।”

देवड़ा ने आरोप लगाया कि नगर निकाय ने 2017 में कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा जीते गए 30 में से 20 वार्डों की सीमाओं को फिर से तय किया ताकि पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया जा सके। इनमें बीएमसी के नेता प्रतिपक्ष रवि राजा का वार्ड भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, मई 2022 में इसी तरह से मनमाने तरीके से लैंगिक आधार पर वार्डों पर आरक्षण तय किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस समय कांग्रेस पार्षद के प्रतिनिधित्व वाले 30 वार्डों में से 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएं।

भाषा जोहेब वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments